Sunday, September 6, 2026
HomeNation Wiseछत्तीसगढ़ के तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी का मुंबई इंडियंस-रिलायंस टीम में हुआ...

छत्तीसगढ़ के तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी का मुंबई इंडियंस-रिलायंस टीम में हुआ सेलेक्शन, दिखाएंगे 140 की स्पीड का जादू

दैनिक जागो वर्ल्ड छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण के जंगलों से निकलकर तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी अब दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर अपनी रफ्तार का जादू बिखेरते नजर आने वाले हैं। 140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से गेंदबाजी करने वाले रुद्रप्रताप का सेलेक्‍शन मुंबई इंडियंस-रिलायंस टीम में हुआ है। रुद्रप्रताप देहारी 10 अगस्त को टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका की उड़ान भरेंगे।रुद्रप्रताप देहारी के लिए यह सफर जरा भी आसान नहीं था। 4 साल पहले बेहतर मौके की तलाश में रुद्रप्रताप कटेकल्याण से जगदलपुर पहुंचे। यहां लोकल क्रिकेटर प्रदीप गुहा की अकादमी में उन्हें अपनी तेज गेंदबाजी को तराशने का अवसर मिला। इसी अकादमी में उन्होंने पहली बार ड्यूक बॉल से प्रैक्टिस शुरू की।रुद्रप्रताप जब अकादमी पहुंचे, तभी वहा काफी रफ्तार से बॉलिंग करते थे। उनकी गति को जानने के लिए प्रदीप गुहा ने स्पीड मशीन भी खरीदी। उस समय रुद्रप्रताप 120 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे। लगातार अभ्यास और मेहनत के बाद उनकी गति बढ़ती गई। अब वह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर रहे हैं।रुद्रप्रताप ने अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी, वीनू मांकड़ ट्राफी और अंडर-23 सीके नायडू ट्राफी में अपनी गेंदबाजी से कमाल किया है। पिछले दो सालों में कूच बिहार और सीके नायडू ट्राफी में उनके प्रदर्शन ने सेलेक्‍टर्स का ध्यान आकर्षित किया। हाल ही में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग में भी रुद्रप्रताप ने अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया।लीग में प्रभावी प्रदर्शन के लिए रुद्रप्रताप को बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया। रुद्रप्रताप अभी कर्नाटक में छत्तीसगढ़ रणजी टीम के साथ अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान मुंबई इंडियंस-रिलायंस टीम में चयन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular