Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshमुजफ्फरपुर में खुलेगा सैनिक स्कूल, बच्चों को बेहतर शिक्षा और सैन्य प्रशिक्षण...

मुजफ्फरपुर में खुलेगा सैनिक स्कूल, बच्चों को बेहतर शिक्षा और सैन्य प्रशिक्षण का मिलेगा अवसर

दैनिक जागो वर्ल्ड मुजफ्फरपुर

बिहार में मुजफ्फरपुर के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार की ओर से देश में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की योजना के तहत मुजफ्फरपुर के औराई में भी सैनिक स्कूल स्थापित करने की पहल शुरू हो गई है।राज्य के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने जिला प्रशासन से इस संबंध में प्रस्ताव भेजने को कहा है। प्रस्ताव भेजे जाने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।औराई में सैनिक स्कूल खोलने को लेकर मंत्री रमा निषाद ने पहले ही पहल की थी। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में प्रस्तावित सैनिक स्कूल के लिए औराई का चयन करने का आग्रह किया था।मंत्री ने अपने पत्र में कहा था कि औराई क्षेत्र में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए यहां सैनिक स्कूल की स्थापना उपयोगी होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सैन्य प्रशिक्षण और अनुशासन आधारित शिक्षा का अवसर मिल सकेगा।रक्षा मंत्री की ओर से भेजे गए जवाब में बताया गया कि बिहार के मुजफ्फरपुर और मुंगेर जिले से इस संबंध में प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। इसके बाद औराई में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार कर भेजने की कवायद शुरू की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular