दैनिक जागो वर्ल्ड असम

असम के जोरहाट के रहने वाले 25 साल के युवक ने अपने ही घर का लॉकर तोड़कर 50 लाख रुपये चुरा लिए और घर से फरार हो गयायुवक का नाम यश धनुका अग्रवाल है। वह अपने घर से 50 रुपये चुराकर अहमदाबाद भाग गया था। पुलिस को शक है कि यश ने चुराए रुपये में से ज्यादातर अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च कर दिए।पुलिस ने बताया कि यश ने चोरी 11 अगस्त को की थी, उस समय उसका परिवार घर पर नहीं था। यश ने लॉकर तोड़कर नकद और सोने के गहने निकाल लिए गए थे।जांच के दौरान, साइबर सिक्योरिटी सेल की मदद से पुलिस को शक हुआ कि यह घर के ही किसी व्यक्ति का काम है। नकद और गहने चुराने के बाद यश अग्रवाल जोरहाट से चला गया था। पुलिस ने उसके सेलफोन को ट्रैक किया और वह अहमदाबाद में मिला।यश का पता चलते ही उसके पिता अहमदाबाद गए और उसे वापस जोरहाट लाए। घर लाने के बाद यश के पिता ने खुद अपने बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया।यश अग्रवाल ने पत्रकारों के सामने कहा, ‘मैंने जीतू सोमानी और रोहित प्रसाद के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी। उन्होंने मुझे पैसे लेने का सुझाव दिया। जीतू ने कहा कि वे मुझे बताएंगे कि यह कैसे करना हैआरोपी ने आगे कहा, ‘हमने एक ताला बनाने वाले की मदद ली, फिर हमने पार्टी की, वहां एक लड़की भी थी, पुबाली। मैंने उस पर 5 लाख रुपये खर्च किए। मुझे सच में बहुत अफसोस है। जीतू सोमानी ने मुझे बहकाया था।’।पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चोरी के पैसे कहां-कहां खर्च किए गए। जांचकर्ताओं को शक है कि यश ने पैसे ने कुछ पैसे अपनी गर्लफ्रेंडपुबाली दत्ता पर खर्च किए और उसके लिए 1.5 लाख रुपये का iPhone खरीदायश पर आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को नकद पैसे भी दिए और उसके साथ कई दिन होटलों और रिसॉर्ट्स में बिताए। पुबाली दत्ता को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है, लेकिन जांच के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर सकती हैपरिवार ने पुलिस को बताया कि यह कैश घर पर बिजनेस के काम के लिए रखा गया था। परिवार के बिजनेस से जुड़े यश अग्रवाल को वहां रखे पैसे के बारे में जानकारी थी।
