Thursday, October 22, 2026
HomeNation WiseOdishaओडिशा में भारी बारिश का कहर: 3 जिलों में रेड अलर्ट, बाढ़...

ओडिशा में भारी बारिश का कहर: 3 जिलों में रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा बढ़ा

दैनिक जागो वर्ल्ड!ओडिशा

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण ओडिशा में भारी बारिश जारी है, जिससे तीन जिलों में रेड अलर्ट और बाढ़ की आशंका है। आईएमडी ने मयूरभंज, केंदुझर और बालेश्वर के लिए 20 सेमी से अधिक बारिश की चेतावनी दी है, जबकि अन्य जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के प्रभाव से ओडिशा में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का दौर जारी है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मयूरभंज, केंदुझर और बालेश्वर जिलों में रविवार को 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया हयह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई है, जब राज्य के कई हिस्से हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान से अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।

IMD ने भद्रक, जाजपुर, कटक, ढेंकानाल, अनुगुल, देवगढ़, संबलपुर और झारसुगुड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है।इसके अलावा राज्य के 19 अन्य जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार रात से ही राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। राजधानी भुवनेश्वर में भी शनिवार रात से रुक-रुक कर तेज बारिश दर्ज की गई है।बाढ़ की आशंका मौसम विभाग के Weather Forecast के अनुसार, यह मौसम प्रणाली 3 सितंबर तक सक्रिय रह सकती है, जिससे पूरे राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विशेष रूप से उत्तर ओडिशा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।पश्चिमी ओडिशा में भी एक और दौर की तीव्र वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए नुआपड़ा, बरगढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।प्रशासन और आम लोगों को रेड अलर्ट वाले जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। अत्यधिक बारिश के कारण अचानक बाढ़, जलभराव, सड़क संपर्क बाधित होने तथानदियों और अन्य जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular