दैनिक जागो वर्ल्ड! हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो रहा है, जिसमें 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते राज्य में 64 सड़कें और 225 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर कड़ा रुख अपनाने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 अगस्त रविवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, 31 अगस्त (सोमवार) से 3 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश (Heavy Rain) को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कल से चार दिन के लिए अलर्टविभाग ने 31 अगस्त से 3 सितंबर तक के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 4 और 5 सितंबर को भी अधिकांश स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान जिला सिरमौर के धौलाकुआं में सर्वाधिक 38.5 मिलीमीटर, घघास में 30 और कांगड़ा जिले के पालमपुर में 23.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा कांगड़ा में 5.6 मिलीमीटर, मंडी के सुंदरनगर, मुरारी देवी में 22 मिलीमीटर, पंडोह और जोगिंद्रनगर में भी झमाझम पानी बरसा।वर्षा और भूस्खलन से प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 30 अगस्त सुबह की रिपोर्ट के अनुसार राज्य भर में कुल 64 सड़कें बंद पड़ी हैं। इनमें सबसे ज्यादा प्मंडी में 24 सड़कें) कुल्लू 16 सड़कें, सिरमौर व कांगड़ा में 7-7 बंद हैं। प्रदेश में 225 डीटीआर (ट्रांसफार्मर) ठप हैं, जिनमें अकेले गोहर मंडी में 217 ट्रांसफार्मर खराब हैं।वर्षा से राज्य की 9 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। राज्य भर में औसतन न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
