दैनिक जागो वर्ल्ड!

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट फाइनल हो गया है और बिजनौर में सर्वे अंतिम चरण में है। रामजीवाला में गंगा नदी पर पुल बनेगा, जिससे बिजनौर की उत्तराखंड, हरियाणा और पूर्वी यूपी से सीधी कनेक्टिविटी बढ़ेगी।गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के एलाइमेंट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। वर्तमान में गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के लिए चयनित गांवाें में सर्वे का अंतिम चरण में है।इस एक्सप्रेसवे पर मंडावर क्षेत्र के ग्राम रामजीवाला में गंगा नदी पर पुल बनेगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद बिजनौर का उत्तराखंड और हरियाणा समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से संपर्क जुड़ जाएगा।गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे में बिजनौर जनपद के 131 गांव शामिल है, इनमें धामपुर के 52, बिजनौर के 32 और नजीबाबाद के 16 गांव शामिल है। इस एक्सप्रेसवे की जनपद में कुल लंबाई करीब ग 56 किमी. होगी। यह एक्सप्रेसवे मुज्जफरनगर जनपद से बिजनौर जनपद के ग्राम रामजीवाला में प्रवेश करेगा, जबकि स्योहारा से मुरादाबाद जनपद की सीमा में प्रवेश करेगा।

रामजीवाला में गंगा नदी पर पुल बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से बिजनौर जनपद का उत्तराखंड, हरियाणा समेत प्रदेश के 22 जिलों से सीधा संपर्क हो जाएगा। जनपद में इस एक्सप्रेसवे के लिए सभी चयनित गांवों में चल रहे सर्वे का काम अंतिम चरण में है।सर्वे के दौरान राजस्व रिकार्ड में दर्ज किसानों और सरकारी भूमि के गाटा संख्या और रकबे का सत्यापन करने के साथ-साथ नदी-नाले, नलकूप आदि के गाटे चिंहित किए गए है। जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। एलाइमेंट फाइनल होते ही चयनित गांंवोंं में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की जाएगी।इस संबंध में एनएचएआई के एसडीओ अाशीष शर्मा का कहना है कि गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के एलाइमेंट फाइनल हो चुका है। वर्तमान में गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के लिए चयनित गांवाें में सर्वे का अंतिम चरण में है।चयनित गांवगोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के लिए ग्राम मुस्तफाबाद, मुर्शदपुर, गिदौड़ी, मेहरअलीपुर, रसूलपुर सदर, अखेड़ा, बालापुर,मुज्जफरपुर, शिकोहपुर, पाडली मांडू, उमरी, सलावा, जगुपुरा, मानपुर, शिवपुरी, दिनदारपुर, गुरदासपुर हीरा, लांबा खेड़ा, कासमाबाद, काजीपुरा, बुढनपुर, रामपुर किशना, बहादपुर जट, सत्तोनंगली, दौलताबाद, सैदपुरा, आलमपुर, शेरपुर कमाल, बूढपूर नैनसिंह, औरंगापुर हृदय, आलमपुर आसू, इस्लामपुर बेगा, शादीपुर, गोविंदपुर, इस्लामपुर लालू, बाकर नंगला, शाहपुर सैदू, फरीदपुर डल्लू, धनौरा, फरीदपुर दुल्हा, उमरी, आलमपुर गुजरपुर असल, तरकीमपुर हफीज उर्फ बधावा, इस्लामपुर चमरा, मुबारकपुर, पहाडपुर, द्वारका, रूस्तमपुर, शेरपुर, बेगराजपुर, फतेहपुर भोरू, मुबारकपुर, पप्सरा, हरपुर समेत 131 गांव शामिल है।
