Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttarakhandकोलकाता जाने वालों के लिए खुशखबरी, पटोरी-बरौनी समेत इन स्टेशनों पर ठहरेगी...

कोलकाता जाने वालों के लिए खुशखबरी, पटोरी-बरौनी समेत इन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन

दैनिक जागो वर्ल्ड!कोलकाता

रेलवे ने दुर्गापूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मऊ-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन का शाहपुर पटोरी स्टेशन पर ठहराव दिया है। इससे पटोरी और आसपास के यात्रियों को कोलकाता और उत्तर प्रदेश आने-जाने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।दुर्गापूजा में घर लौटने और पूजा के बाद सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। मऊ और कोलकाता के बीच चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन का शाहपुर पटोरी स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है।इससे पटोरी और आसपास के यात्रियों को कोलकाता और उत्तर प्रदेश की ओर आने-जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी। ट्रेन के चलने से त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ से भी यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 05096 मऊ-कोलकाता पूजा स्पेशल प्रत्येक बुधवार को मऊ से चलेगी। इसका परिचालन 2 सितंबर से 25 नवंबर तक किया जाएगा। इस अवधि में ट्रेन कुल 10 ट्रिप लगाएगी। मऊ से चलने के बाद ट्रेन शाहपुर पटोरी स्टेशन पर शाम 7:45 बजे पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद 7:47 बजे रवाना होशाहपुर पटोरी से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को कोलकाता तक जाने के लिए सीधी सुविधा मिलेगी। ट्रेन बरौनी, क्यूल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, विद्युतनगर, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, बंडेल और नेहाटी होते हुए कोलकाता पहुंचेगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी पूजा के दौरान आवागमन में सुविधा होगी।वापसी में रात 12:58 बजे ठहराववापसी में ट्रेन संख्या 05095 कोलकाता-मऊ पूजा स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से मऊ के लिए चलेगी। इसका परिचालन 3 सितंबर से 26 नवंबर तक कुल 10 ट्रिप किया जाएगा। वापसी में शाहपुर पटोरी स्टेशन पर ट्रेन रात 12:58 बजे पहुंचेगी और 1:00 बजे रवाना होगी।इन स्टेशनों पर भी ठहरावपूजा स्पेशल ट्रेन के प्रमुख ठहराव में शाहपुर पटोरी, बरौनी, जमुई, जसीडीह, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, बंडेल, सरसमपुर समेत अन्य स्टेशन शामिल हैं।त्योहार में बढ़ेगी सुविधादर्गापूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में पूजा स्पेशल के परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। रेलवे ने ट्रेन के निर्धारित समय और ठहराव के अनुसार परिचालन की जानकारी दी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय की पुष्टि कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular