- दैनिक जागो वर्ल्ड!आगरा

एत्मादपुर के रहनाकला गांव में एक युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिले, जिससे सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। एत्मादपुर के गांव रहनाकला में सोमवार सुबह युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है।मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय प्रीतम पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीतम पहले से शादीशुदा था और रैपिडो में कार्य करता था। युवक और युवती एक ही गांव और एक ही जाति के थे। प्रेमी-प्रेमिका घर में एक ही फंदे पर मिले दोनों के शवयुवती के माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान युवती के घर में दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। सोमवार सुबह स्वजन को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे हैं। और घटना की जांच शुरू कर दी।

पुलिस प्रेम प्रसंग समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के पहुंचने की भी जानकारी है। टीम द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए जाएंगे। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
