- दैनिक जागो वर्ल्ड!ओडिशा

ओडिशा में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जिसके लिए आईएमडी ने केंदुझर, मयूरभंज और बालेश्वर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ का खतरा फिर से बढ़ने की आशंका है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ओडिशा में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है। पिछले दो दिनों से राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है और खासकर उत्तरी ओडिशा में वर्षा की तीव्रता अधिक रहने का अनुमान है।ईएमडी ने केंदुझर, मयूरभंज और बालेश्वर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राज्य के अन्य जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है।

कटक, जाजपुर, भद्रक, ढेंकानाल, अनुगुल, देवगढ़, संबलपुर और सुंदरगढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 20 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।भवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मयूरभंज, केंदुझर और बालेश्वर जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया हैबारिश के नए दौर ने उन जिलों में चिंता बढ़ा दी है, जहां हाल ही में बाढ़ का पानी उतरा है। लगातार भारी बारिश होने पर हालात फिर बिगड़ सकते हैं और लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने तथा आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है।।”
