Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल के 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, भूस्खलन से 98...

हिमाचल के 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, भूस्खलन से 98 सड़कें ठप

  1. दैनिक जागो वर्ल्ड!हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों में मूसलाधार वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मूसलाधार वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चार दिनों के लिए भरी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्षा और भूस्खलन के कारण राज्य में 98 सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गई हैं। 
31 अगस्त से 3 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की गई है। 31 अगस्त को कांगड़ा, बिलासपुर और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भरी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। तीन दिन भारी वर्षा की चेतावनीवहीं, एक से 3 सितंबर तक चंबा, कांगड़ा, मंडी, ऊना, शिमला, सोलन और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। 4 सितंबर से 06 सितंबर तक वर्षा की तीव्रता में कमी आएगी और केवल कुछ स्थानों पर ही हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। औसतन रात और दिन का तापमान सामान्य से 2  से 8 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश में व्यापक स्तर पर वर्षा दर्ज की गई। कांगड़ा में 70.4 मिलीमीटर, बिलासपुर में 70, जोगिंद्रनगर में भी 70, धौलाकुआं में 66, श्री नैना देवी 60.8, शिमला में 59.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।सुंदरनगर, शिमला, कांगड़ा, जुब्बड़हट्टी और मुरारी देवी में तेज गरज के साथ बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं।मडी में 43 सड़कें ठपसड़कों की स्थिति सबसे ज्यादा नुकसान मंडी जिले में हुआ है, जहां अकेले 43 सड़कें ठप्प पड़ी हैं। इसके अलावा कुल्लू में 16, चंबा में 15, कांगड़ा में 7, सिरमौर में 5 और सोलन व ऊना में 4-4 सड़कें बंद हैं। भूस्खलन और वर्षा के कारण प्रदेश भर में 107 बिजली ट्रांसफार्मर और 37 पेयजल योजनाएं ठप्प पड़ गई हैं। मंडी में अकेले 89 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular