Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मानसून में 1200...

हिमाचल के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मानसून में 1200 करोड़ का नुकसान

 दैनिक जागो वर्ल्ड!हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके लिए 3 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून के कारण राज्य को 1200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक बादल जमकर बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में तीन सितंबर तक भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों के लिए खतरे की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञों ने कांगड़ा, चंबा, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी व ऊना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मनाली व लाहुल की ऊंची चोटियों पर सोमवार सायं बर्फ के फाहे गिरे। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।मकान ढहने से दबे तीन सदस्यजिला कांगड़ा के अंतर्गत भवारना में सोमवार सुबह सिहोल पंचायत के वार्ड एक बोदा में कच्चे मकान की दीवार गिरने से नेपाली मूल के परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। परिवार के मुखिया कृष्ण कुमार काफी देर तक मलबे के नीचे दबे रहे। इससे उनका शरीर नीला पड़ने लगा था। समय पर एंबुलेंस न पहुंचने पर पंचायत प्रधान निवेदिता परमार ने अपनी गाड़ी से कृष्ण कुमार को भवारना अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया।

मंडी जिले में 32, कुल्लू में 16, चंबा में आठ, कांगड़ा में सात, सिरमौर में पांच, ऊना में चार, शिमला में दो, लाहुल-स्पीति व सोलन में एक-एक सड़क बंद है। प्रदेश में पांच ट्रांसफार्मर खराब हैं। हमीरपुर में 37, सिरमौर में 24 व चंबा में नौ पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।प्रदेश में 30 जून से 31 अगस्त तक सरकारी व निजी संपत्तियों को 1202.13 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया है। रविवार रात सिरमौर, शिमला, सोलन, मंडी व कांगड़ा सहित अधिकांश क्षेत्रों में मूसलधार वर्षा ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार सायं कांगड़ा में भारी वर्षा हुई। लोक निर्माण विभाग को 914 करोड़ का नुकसानलोक निर्माण विभाग को 914.77 करोड़, जलशक्ति विभाग को 158.61 करोड़, बिजली विभाग को 5.95 करोड़, कृषि विभाग को 72.04 लाख, बागवानी विभाग को 6.92 करोड़ व स्वास्थ्य विभाग को 2.14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।किस जिले में कितना नुकसानमंडी में 262.17 करोड़, चंबा में 277.63 करोड़, शिमला में 259.85 करोड़, कांगड़ा में 374.22 करोड़, बिलासपुर में 53.23 करोड़, हमीरपुर में 58.10 करोड़, किन्नौर में 196.70 करोड़, कुल्लू में 106.10 करोड़, लाहुल स्पीति में 97.71 करोड़, सिरमौर में 191.57 करोड़, सोलन में 62.08 करोड़ व ऊना में 112.40 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया है। 256 लोगों की गई जानमानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से प्रदेश में 105 लोगों की मौत हुई है। इनमें बाड़, भूस्खलन, डूबने, करंट, बिजली गिरने व अन्य घटनाएं शामिल हैं। सड़क हादसों में 151 लोगों की जान गई है। आपदा में सबसे अधिक मौतें कांगड़ा व शिमला में 16-16, मंडी में 11, सिरमौर में 14, चंबा में 13 व लाहुल स्पीति में 14 हुई हैं। 1024 लोग घायल हुए हैं और 455 पशु मरे हैं। 69 मकान ढह गए व 136 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular