Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseBiharबिहार में शिक्षकों के लिए नया सिस्टम, समस्या बताइए और घर बैठे...

बिहार में शिक्षकों के लिए नया सिस्टम, समस्या बताइए और घर बैठे जानिए क्या हुआ आपके आवेदन का

दैनिक जागो वर्ल्ड !बिहार

बिहार में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘शिक्षक सहयोग पोर्टल’ इसी हफ्ते लॉन्च होगा, जिससे 30 दिनों के भीतर ऑनलाइन शिकायतें निपटाई जाएंगी। शिक्षकों की शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक सहयोग पोर्टल इसी हफ्ते से आरंभ हो रहा है।विभाग की तैयारी शिक्षक दिवस यानी पांच सितंबर को इस पोर्टल को लांच करने की है। इस पोर्टल की खासियत यह है कि शिक्षकों की शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याएं पोर्टल पर आवेदन के 30 दिनों के भीतर निष्पादित हो जाएगी।अपनी आईडी के साथ शिक्षकों को डालनी है समस्याशिक्षकों को शिक्षा सहयोग पोर्टल पर अपनी आईडी के साथ अपनी समस्याएं डालनी होगी। अभी तक यह होता रहा है कि नी समस्याओं के संबंध में शिक्षकों द्वारा संबंधित कार्यालयों में जाकर आवेदन करना होता है।

उनके आवेदन पर क्या निर्णय हुआ इसके फाॅलोअप के लिए वे संबंधित दफ्तरों का चक्कर लगाते रहते हैं। इससे उन्‍हें काफी दिक्‍कत होती है।ब शिक्षकों को विभाग से जुड़ी किसी भी समस्या का आवेदन संबंधित दफ्तर में नहीं देना है। उन्‍हें किसी कोषांग के संपर्क में नहीं जाना है। सब कुछ ऑनलाइन होगा।इस तरह होगा समस्याओं का समाधानशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि शिक्षक सहयोग पोर्टल पूरी तरह से सहयोग शिविर की तरह काम करेगा। कई स्तर पर आवेदन के एक्सेस प्वाइंट होंगे।वेदन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी से होते हुए निदेशालय तक पहुंचेगा।शिक्षकों की समस्या का समाधान इस दौरान 30 दिनों के भीतर कर लिया जाना है। अगर 30 दिनों के भीतर शिक्षक की समस्या का समाधान नहीं होता है तो जवाबदेह अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का भी प्राविधान

RELATED ARTICLES

Most Popular