Sunday, September 6, 2026
Homechandigarhमोहाली में खौफनाक वारदात, ढाई साल से दूसरे पति के साथ रह...

मोहाली में खौफनाक वारदात, ढाई साल से दूसरे पति के साथ रह रही महिला की हत्या; पहले पति पर शक

दैनिक जागो वर्ल्ड !मोहाली

जीरकपुर के दशमेश नगर में महिला की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई, जिसमें उसके पहले पति पर शक है और वह फरार है। जीरकपुर के दशमेश नगर में मंगलवार सुबह 37 वर्षीय महिला की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान पूनम के रूप में हुई है।प्राथमिक जांच में हत्या का शक उसके पहले पति पर जताया जा रहा है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूनम पिछले करीब ढाई साल से अपने दूसरे पति के साथ दशमेश नगर में रह रही थी। इसके बावजूद उसका पहला पति कथित तौर पर फोन पर उससे संपर्क करता था और मिलने के लिए भी आता-जाता था। पुलिस अब दोनों के बीच पुराने विवाद और संपर्क की पूरी जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular