Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseHaryanaहरियाणा के सहकारी बैंकों में 90 प्रतिशत पद खाली, सिर्फ 886 पदों...

हरियाणा के सहकारी बैंकों में 90 प्रतिशत पद खाली, सिर्फ 886 पदों को भरने के लिए चल रही प्रक्रिया

दैनिक जागो वर्ल्ड !हरियाणा

हरियाणा के सहकारी बैंकों में 90 प्रतिशत से अधिक पद खाली हैं, कुल 4566 रिक्तियों में से केवल 886 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।हरियाणा के सहकारी बैंकों में 5148 स्वीकृत पदों में से सिर्फ 582 पर नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं और 4,566 पद खाली पड़े हैं। इसी तरह जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में 4557 स्वीकृत पदों में महज 375 कर्मचारी हैं और 4182 पद खाली हैं। कर्मचारियों के 90 प्रतिशत से अधिक पद खाली हैं।

मुलाना की विधायक पूजा चौधरी के सवाल पर सहकारिता मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि 886 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यानी मौजूदा 4566 रिक्तियों में से करीब 19 फीसद पदों पर ही भर्ती होगी।जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में तृतीय श्रेणी के 3087 स्वीकृत पदों में सिर्फ 333 और चतुर्थ श्रेणी के 1470 पदों में केवल 42 कर्मचारी तैनात हैं। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक खास तौर पर ग्रामीण और कृषि क्षेत्र से जुड़े ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में स्वीकृत ढांचे के मुकाबले कर्मचारियों की इतनी कम संख्या बैंकिंग सेवाओं की क्षमता पर सवाल खड़ा करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular