Sunday, September 6, 2026
HomeNation WisePunjabगुरदासपुर में कांस्टेबल पर हमला करने वाला एक काबू; आरोपी ने लाइव...

गुरदासपुर में कांस्टेबल पर हमला करने वाला एक काबू; आरोपी ने लाइव होकर भाई की पगड़ी उछालने का लगाया आरोप

दैनिक जागो वर्ल्ड!गुरदासपुर

गुरदासपुर के बब्बेहाली में कांस्टेबल पर हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपित गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपित ने सोशल मीडिया पर पगड़ी विवाद का आरोप लगाया।गुरदासपुर के बब्बेहाली छिंज मेले से ड्यूटी खत्म कर बहन के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे पुलिस कांस्टेबल पर तेजधार हथियारों से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसी बीच हमले के एक आरोपित के सोशल मीडिया पर लाइव होकर कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाने से मामले में नया मोड़ आ गया है।

डीएसपी शहबाज सिंह ने बताया कि बब्बेहाली में हुए विवाद में कांस्टेबल कर्णप्रीत सिंह घायल हुआ है। वह दीनानगर थाने में तैनात है और छिंज मेले में ड्यूटी के लिए आया था। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपनी बहन के साथ बाजार में खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई।पुलिस जांच में कांस्टेबल और गांव के कुछ लोगों के बीच पुरानी आपसी रंजिश होने की बात सामने आई है। डीएसपी के अनुसार इसी रंजिश के चलते विवाद हुआ। पुलिस ने लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।उधर, हमले के आरोपित आकाशदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कांस्टेबल कर्णप्रीत सिंह पर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि कर्णप्रीत सिंह के साथ उसका पिछले करीब एक वर्ष से विवाद चल रहा है। आकाशदीप ने आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष पहले बब्बेहाली अड्डे पर कांस्टेबल ने उसके भाई की पगड़ी उछाल दी थी।आकाशदीप का आरोप है कि मंगलवार को भी कांस्टेबल ने उसके साथ गाली-गलौज की और पगड़ी उछालने की धमकी दी। उसने दावा किया कि भाई की पगड़ी उछालने के मामले में पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्हें अदालत का रुख करना पड़ा। उसका कहना है कि इस मामले को लेकर अदालत में अभी केस चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular