Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal Newsपंचायत और महिला मंडल भवन में चल रहे हिमाचल के 177 स्कूल,...

पंचायत और महिला मंडल भवन में चल रहे हिमाचल के 177 स्कूल, चंबा में रेस्ट हाउस में पढ़ रहे 99 बच्चे; अपना भवन नहीं

दैनिक जागो वर्ल्ड ! हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में 177 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं है, जिससे छात्र दूसरे स्कूलों, निजी परिसरों या पंचायत भवनों में पढ़ने को मजबूर हैं। विधानसभा सत्र में यह जानकारी सामने आई।हिमाचल प्रदेश में 177 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जिनके पास अपना भवन नहीं है। कहीं बच्चे दूसरे सरकारी स्कूल के कमरों में पढ़ने को मजबूर हैं तो कहीं निजी परिसर, पंचायत भवन और सामुदायिक भवन ही कक्षाओं का ठिकाना बने हुए हैं। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान यह आंकड़ा सामने आया है। भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार ने यह जानकारी दी।

सरकार के अनुसार 177 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन ही नहीं है। इन स्कूलों में पढ़ाई अस्थायी तौर पर दूसरे सरकारी स्कूलों के भवनों, निजी परिसरों, विश्राम गृहों, सामुदायिक भवनों, महिला मंडलों और पंचायत भवनों में चल रही है। इनमें 12 पाठशालाओं के भवन हाल के वर्षों में आपदा के कारण असुरक्षित घोषित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular