Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshआगरा में बिजली सब स्टेशन पर हंगामा, SSO ने किया खुद को...

आगरा में बिजली सब स्टेशन पर हंगामा, SSO ने किया खुद को कमरे में बंद…आत्मदाह का ऐलान

दैनिक जागो वर्ल्ड !आगरा

बिजली सब स्टेशन किरावली, आगरा में एसएसओ दिगंबर सिंह चाहर ने तबादले के विरोध में खुद को विद्युत उपखंड अधिकारी के कार्यालय में बंद कर लिया। वह शीतलकुंड में दोबारा तैनाती की मांग पर अड़े हैं, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।बिजली सब स्टेशन किरावली पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उर्मिला एंटरप्राइजेज कंपनी में एसएसओ के पद पर कार्यरत दिगम्बर सिंह चाहर ने विद्युत उपखंड अधिकारी के कार्यालय में खुद को अंदर बंद कर लिया।

सुबह करीब 9:30 बजे से चल रहे घटनाक्रम के दौरान एसएसओ अपने तबादले को लेकर अपनी मांग लिखित में लेने और कंपनी के सुपरवाइजर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।एसएसओ का कहना है कि उन्हें एसएसओ शीतलकुंड से एसएसओ सिकंदरा स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने तबादला निरस्त कर पुन: शीतलकुंड में तैनाती की मांग की। उनका आरोप है कि कंपनी के सुपरवाइजर उनसे रंजिश रखते हैं।उन पर नेतागिरी करने का आरोप लगाते हैं। मौके पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद, विद्युत उपखंड अधिकारी, थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मांग पूरी होने तक मानने को तैयार नहीं हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular