Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल: शाहपुर के दरीणी में बाइक खाई में गिरने से एक ही...

हिमाचल: शाहपुर के दरीणी में बाइक खाई में गिरने से एक ही गांव के तीन युवाओं की मौत

दैनिक जागो वर्ल्ड !

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर में भलेड़ पावर हाउस के पास मोटरसाइकिल खाई में गिरने से चनैना गांव के तीन युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई।हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक दर्दनाक हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दरीणी पंचायत के चनैना गांव के तीन युवा हादसे का शिकार हुए हैं। भलेड़ पावर हाउस के समीप देर रात मोटरसाइकिल खाई में जा गिरा। मृतकों की पहचान अशोक कुमार, प्रिंस तथा पवन कुमार के रूप में हुई है। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

हादसे की सूचना मिलते ही उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular