दैनिक जागो वर्ल्ड !दिल्ली

रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार महत्वपूर्ण विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई है। इससे बिहार, दिल्ली, गुजरात और उप्र के यात्रियों को राहत मिलेगी।त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रेनों में सीट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रेल प्रशासन ने चार महत्वपूर्ण विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला लिया है।

इन ट्रेनों के फेरे बढ़ने से बिहार, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच सफर करने वाले दैनिक और त्योहारी यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
