दैनिक जागो वर्ल्ड !हेमकुंड

भारी बारिश के कारण हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पुलना से घांघरिया के बीच तीन स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं, जिससे प्रशासन से जल्द मरम्मत की अपील की गई है।जागरण संवाददाता, गोपेश्वर। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पुलना से घांघरिया के मध्य तीन स्थान पर अतिवृष्टि से पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, हेमकुंड साहिब फूलों की घाटी लोकपाल तीर्थ यात्रा सुचारू है।

भ्यूंडार वैली के उच्च हिमालई क्षेत्रों में इन दिनों वर्षा हो रही है। किलोमीटर एक और तीन के बीच कूड़पनी और जंगलचट्टी के बीच पैदल मार्ग तीन जगहों पर क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया गया है कि भूस्खलन के साथ पेड़ टूट कर पैदल रास्ते पर आ गए हैं। इससे श्रद्धालुओं को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है
