Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseDelhiदिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मोनू पोचनपुरिया गैंग का शातिर...

दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मोनू पोचनपुरिया गैंग का शातिर बदमाश राजीव डागर गिरफ्तार

दैनिक जागो वर्ल्ड !दिल्ली

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुख्यात मोनू पोचनपुरिया गिरोह के सदस्य राजीव डागर उर्फ मोनू पोचनपुरिया को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी समेत 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुख्यात मोनू पोचनपुरिया गिरोह के सदस्य राजीव डागर उर्फ मोनू पोचनपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट आदि के 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

लिस ने आरोपी के पास से दो पिस्टल और 16 कारतूस बरामद किए गए हैं। समय रहते की गई कार्रवाई से गैंगवार और किसी बड़ी हिंसक वारदात की आशंका को टाल दिया गया।क्राइम ब्रांच के सब-इंस्पेक्टर अंशु कादियान और हवलदार विनोद को सूचना मिली थी कि राजीव डागर अवैध हथियारों के साथ जनकपुरी इलाके में आने वाला है।पुलिस टीम ने दबोचासूचना मिलते ही डीसीपी क्राइम ब्रांच हर्ष इंदौरा के मार्गदर्शन और एसीपी राज कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर प्रकाश चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हयात होटल, जनकपुरी के पास सफेद रंग की टोयोटा यारिस कार को रोका। बदमाश ने कार भगाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular