Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshवाराणसी में शीतला मंद‍िर की छत से घटा गंगा की बाढ़ का...

वाराणसी में शीतला मंद‍िर की छत से घटा गंगा की बाढ़ का पानी, बार‍िश के बाद जलस्‍तर दोबारा बढ़ने की आशंका

दैनिक जागो वर्ल्ड !वाराणसी

वाराणसी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचकर अब घट रहा है, जिससे शीतला माता मंदिर की छत से पानी उतर गया है। हालांकि, रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जलस्तर में दोबारा वृद्धि या घटने की गति धीमी होने की आशंका बनी हुई है।गंगा का जलस्‍तर खतरा ब‍िंदु के काफी करीब पहुंचकर अब वापसी की राह पर है। हालांक‍ि रह-रहकर हो जा रही बरसात की वजह से बाढ़ के घटने की गत‍ि कुछ कम भी हुई है। हालांक‍ि बाढ़ का पानी अब शीतला माता मंद‍िर की छत से घटने लगा है। मंद‍िर की छत से पानी अब नीचे होने की वजह से माना जा रहा है क‍ि जल्‍द ही पानी कम होकर मंद‍िर को छोड़ देगा।

मंद‍िर से पानी घटने के बाद मंद‍िर में पूजा का क्रम दोबारा शुरू होगा तो वहीं चल व‍िग्रह को भी स्‍था‍पि‍त कर पूजा का अटूट क्रम शुरू कि‍या जाएगा। मंद‍िर प्रबंधन की ओर से भी इसकी तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है क‍ि दस द‍िन में मंद‍िर से गंगा का पानी पूरी तरह से न‍िकल जाएगा इसके बाद से मंद‍ि‍र में दर्शन पूजन का क्रम अनवरत चलने लगेगा। हालांक‍ि बार‍िश होने पर जलस्‍तर में इजाफा या घटाव में कुछ कमी भी हो सकती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular