Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshसहारनपुर में ध्वस्त की गई अवैध मस्जिद नीचे मिला कुआं, 15 फीट...

सहारनपुर में ध्वस्त की गई अवैध मस्जिद नीचे मिला कुआं, 15 फीट गहरा और डेढ़ मीटर चौड़ा

दैनिक जागो वर्ल्ड !सहारनपुर

सहारनपुर में ध्वस्त की गई अवैध मस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं मिला है। यह कुआं मलबा हटाते समय सामने आया, हालांकि इसकी प्राचीनता अभी अज्ञात है।कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद गिराए जाने के 24 घंटे बाद मलबा हटाते समय उसके नीचे कुआं निकला है। कुएं की गहराई करीब 15 फीट बताई जा रही है

अवैध घोषित की गई मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद रविवार सुबह मलबा हटा रही टीम को उसके नीचे एक कुआं मिला है। इसकी गहराई करीब 15 फीट और चौड़ाई डेढ़ मीटर है। इस पर भारी स्लैब डाला हुआ था। पोकलेन मशीन से स्लैब नहीं टूटने पर उसे कटर से काटकर हटाया गया। स्लैब हटने पर नीचे कुआं दिखाई दिया। कुआं कब बना, कितना पुराना है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular