दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

हिमाचल में 2000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड सुभाष शर्मा के खिलाफ एसआईटी शिमला ट्रायल कोर्ट में 8000 पन्नों की चार्जशीट दायर करेगी। हिमाचल प्रदेश के 80,000 से अधिक निवेशकों को 2000 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाने वाले मास्टमाइंड सुभाष शर्मा के विरुद्ध एसआइटी मंगलवार को ट्रायल कोर्ट शिमला में करीब 8000 पन्नों की चार्जशीट दायर करेगी। इस मामले में यह आठवीं चार्जशीट होगी। पहले एसआइटी 78 एजेंटों और संचालकों के विरुद्ध सात चार्जशीट दायर कर चुकी है।

ट्रायल कोर्ट में उनके विरुद्ध अभियोग भी शुरू हो गया है। दैनिक जागरण ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
