Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshआगरा पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचे दो लुटेरे, 6 बड़ी वारदातों का...

आगरा पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचे दो लुटेरे, 6 बड़ी वारदातों का खुलासा

दैनिक जागो वर्ल्ड !आगरा

फतेहाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए गए, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। इस कार्रवाई से लूट की छह वारदातों का पर्दाफाश हुआ और पुलिस ने लूटा गया सामान भी बरामद किया।थाना फतेहाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के 18 हजार रुपये, पीली व सफेद धातु के जेवरात, दो तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक 20 जुलाई की रात एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार की शादी से लौट रहा था, तभी अपाचे और स्प्लेंडर बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसका पर्स लूट लिया था।इस संबंध में थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दबोचे गएशनिवार 6 सितंबर को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि लुटेरे धिमश्री की ओर से फतेहाबाद आ रहे हैं। पुलिस ने हुसैनपुरा तिराहे पर घेराबंदी की। बाइक पर आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में वीकेश पुत्र धर्मवीर निवासी फकीर की मढ़ैया, थाना बलरई इटावा के पैर में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे साथी सोनू वर्मा उर्फ लुक्का उर्फ सनी निवासी बमरई, थाना निबोहरा को मौके से पकड़ लिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular