दैनिक जागो वर्ल्ड !सारण

सारण के दाउदपुर/मांझी में दहा नदी का बांध टूटने से इमादपुर बिंटोलिया के लगभग 200 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया, जिससे कई परिवार छतों पर शरण लेने को मजबूर हुए। 300 बीघा फसल जलमग्न हो गई है और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।सारण दाउदपुर के चेफुल पंचायत के इमादपुर बिंटोलिया में रविवार की अहले सुबह दहा नदी के बांध ने जवाब दे दिया।

पानी के तेज बहाव के बीच बांध टूटते ही गांव की गलियों में बाढ़ का पानी फैल गया। देखते ही देखते करीब 200 घर पानी से घिर गए। हालात ऐसे बने कि कई परिवारों को जान बचाने के लिए घरों की छतों पर शरण लेनी पड़ी।
