Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseHaryanaगुरुग्राम में  दर्दनाक सड़क हादसा, हरिजन कॉलोनी में ट्रक से कुचलकर युवक...

गुरुग्राम में  दर्दनाक सड़क हादसा, हरिजन कॉलोनी में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

दैनिक जागो वर्ल्ड !गुरुग्राम

गुरुग्राम की हरिजन कॉलोनी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहे युवक निर्मल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम के सेक्टर-43 की हरिजन कॉलोनी में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।मृतक नेपाल मूल का था और अपने चचेरे भाई से मिलने गुरुग्राम आया था। सुंशात लोक थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मूल रूप से नेपाल के कंचनपुर के गांव होथोरा चांदनी निवासी 30 वर्षीय निर्मल के रूप में की गई।गुरुग्राम के हरिजन कॉलोनी में किराये से रहने वाले इनके चचेरे भाई सुभाष ने बताया निर्मल इस समय ग्रेटर नोएडा में रहकर किसी होटल में हाउस कीपिंग का काम कर रहे थे। वह चार सितंबर को उनसे मिलने के लिए गुरुग्राम आए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular