दैनिक जागो वर्ल्ड !भागलपुर

अकबरनगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गंगा का जलस्तर बढ़ने से भीषण बाढ़ आ गई है, जिससे दर्जनों गांव जलमग्न हो गए और NH-80 पर आवागमन बाधित हुआ। बाढ़ के बीच 7 घंटे तक बिजली गुल रही, जबकि स्कूल डूबे और हजारों लोग रेलवे स्टेशन व सड़क किनारे शरण लेने को मजबूर हैं।

गंगा के लाल निशान पार करने के बाद अकबरनगर और इसके आसपास के ग्रामीण व दियारा इलाकों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। शनिवार की रात से रविवार के बीच पानी का फैलाव इतनी तेजी से हुआ कि देखते ही देखते दर्जनों गांव जलमग्न हो गए। इस गंभीर जलप्लावन के बीच इलाके में बिजली संकट ने बाढ़ पीड़ितों की मुसीबतों को कई गुना बढ़ा दिया।
