Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseJharkhandझारखंड में मंत्री पद पर रहते हुए चार झामुमो दिग्गजों का निधन,...

झारखंड में मंत्री पद पर रहते हुए चार झामुमो दिग्गजों का निधन, उपचुनाव में परिजनों ने बरकरार रखी सीटें

दैनिक जागो वर्ल्ड !झारखंड

झारखंड में मंत्री पद पर रहते हुए अब तक चार झामुमो नेताओं का निधन हुआ है, जिनमें हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, रामदास सोरेन और सुदिव्य कुमार शामिल हैं। इनमें से तीन नेताओं के निधन के बाद हुए उपचुनावों में झामुमो ने अपनी सीटें बरकरार रखीं।झारखंड में अबतक चार नेताओं का निधन मंत्री पद पर काबिज रहते हुआ है। सुदिव्य कुमार सोनू के पहले हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो तथा रामदास सोरेन का निधन मंत्री पद पर रहते हो गया था।

यह संयोग ही है कि इनमें चारों झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रहे हैं। यह भी संयोग है कि इनमें हाजी हुसैन को छोड़कर बाकी तीनों नेता शिक्षा से जुड़े विभागों के मंत्री रहे हैं। जगरनाथ महतो तथा रामदास सोरेन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री थे, जबकि सुदिव्य कुमार अन्य विभागों के अलावा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular