Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल के 44 विद्यार्थी जापान के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, 650 ने...

हिमाचल के 44 विद्यार्थी जापान के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, 650 ने किया था आवेदन; CM ने किया संवाद

दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के 44 इंजीनियरिंग छात्र जापान के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनसे वर्चुअली संवाद कर शुभकामनाएं दीं।हिमाचल प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक के 44 मेधावी विद्यार्थी जापान के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इनसे वर्चुअली संवाद किया और विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामना दीं। यह अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर टूअर तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 6 से 12 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

विभाग द्वारा यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर टूर है। इससे पहले आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए कजाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर टूर आयोजित किया गया था। इस टूअर के माध्यम से विद्यार्थियों ने कौशल विकास की विविध पद्धतियों और वैश्विक व्यावसायिक शिक्षा प्रणालियों की जानकारी प्राप्त की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular