Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseBiharबाढ़ के पानी में घिरा पटना का प्रसिद्ध अर्धनारीश्वर मंदिर, बंद किए...

बाढ़ के पानी में घिरा पटना का प्रसिद्ध अर्धनारीश्वर मंदिर, बंद किए गए सभी दरवाजे; हवन कुंड भी डूबे

दैनिक जागो वर्ल्ड !

पुनपुन और दरधा नदियों के बढ़ते जलस्तर से पटना के चंडासी इलाके में स्थित प्रसिद्ध अर्धनारीश्वर मंदिर बाढ़ के पानी से घिर गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं और सैकड़ों हवन कुंड भी डूब गए हैं। पुनपुन और दरधा नदियों के बढ़ते जलस्तर ने चंडासी इलाके में स्थिति को और भयावह कर दिया है। बाढ़ का पानी अब प्रसिद्ध अर्धनारीश्वर मंदिर परिसर तक पहुंच गया है।

मंदिर चारों ओर से पानी से घिर गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular