दैनिक जागो वर्ल्ड !पटना

पटना के बाढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ लालपुरा गाँव में एक सनकी ने माँ की गोद में बैठे 3 वर्षीय मासूम चिंटू की कुंडी मारकर हत्या कर दी। भदौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी श्याम सुंदर महतो को गिरफ्तार कर लिया है। भदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुरा गांव में रविवार की सुबह एक बेहद हृदयविदारक और खौफनाक घटना सामने आई।

एक सनकी ने मां की गोद में खेल रहे 3 वर्षीय मासूम बच्चे की गर्दन पर कुंडी (बोड़ा उठाने वाला लोहे का हुक) मारकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
