दैनिक जागो वर्ल्ड !कटिहार

कटिहार में गंगा और कोसी के बढ़ते जलस्तर के बीच, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बरारी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सामुदायिक रसोई, पॉलीथिन शीट वितरण और नाव एंबुलेंस जैसी राहत सेवाओं को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए।कटिहार जिले में गंगा और कोसी नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच रविवार को प्रशासनिक संवेदनशीलता की एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई। जिले के बरारी प्रखंड के सुदूर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी खुद पानी में उतर पड़े।

पैरों में साधारण हवाई चप्पल और नाव पर सवार होकर डीएम प्रशासनिक अमले के साथ मोहना चांदपुर पंचायत अंतर्गत कुंडी और भवानीपुर गांव पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ के पानी से घिरे पीड़ितों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
