दैनिक जागो वर्ल्ड ! गुजरात

गुजरात में गरबा के अलावा हूडो भी एक लोकप्रिय नृत्य है, जिसमें महिलाएं नाचते हुए अपना जीवनसाथी खुद चुनती हैं।इंसानों के साथ प्रकृति का अटूट संबंध किसी से छिपा नहीं है और इसी संबंध के ही कहीं मध्य से जन्म लेती है संस्कृति। यही वजह है कि हम जब भी किसी लोकगीत या लोकनृत्य की बात करते हैं तो उसमें प्रकृति का कोई न कोई कनेक्शन जरूर देखने को मिलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको गुजरात के हूडो लोकनृत्य के बारे में बताएंगे कि कैसे चरवाहों ने पशुओं के खेल से इस नृत्य की रचना कर डाली।

