दैनिक जागो वर्ल्ड !मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर-सरैया पथ पर एक चलते सीएनजी टैंकर से अचानक गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। पुलिस और चालक की एक घंटे की मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

दोपहर में सड़क से गुजर रहे सीएनजी टैंकर से अचानक गैस का तेज रिसाव शुरू हुआ तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। रिसाव की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण सहम गए और सुरक्षा के लिए अपने-अपने घरों में चले गए।
