Tuesday, March 17, 2026
HomeNation WiseUttarakhandधामी सरकार ने निभाया वादा, UPNL कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का...

धामी सरकार ने निभाया वादा, UPNL कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का शासनादेश जारी : शिव सिंह बिष्ट

रिपोर्टर गोविन्द रावत

दस वर्ष की सेवा पूरी करने वाले UPNL कर्मियों को मिलेगा बड़ा लाभ, वर्षों का आंदोलन पहुंचा अंजाम तक

देहरादून – पीएमजीएसवाई राज्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने जो कहा, उसे करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि UPNL कर्मियों को दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर समान कार्य के बदले समान वेतन दिए जाने संबंधी शासनादेश जारी कर सरकार ने कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया है। शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि UPNL कर्मी लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। इस दौरान कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन अब प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इस जटिल और संवेदनशील विषय का समाधान कर हजारों कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल UPNL कर्मियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे विभागों की कार्यक्षमता में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। सरकार के इस कदम से कर्मचारियों में नई ऊर्जा और भरोसा पैदा हुआ है ।पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि धामी सरकार शुरू से ही कार्मिक हितों के प्रति प्रतिबद्ध रही है और प्रदेश हित से जुड़े हर जटिल मुद्दे के समाधान के लिए अतिरिक्त प्रयास करने को सदैव तत्पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular