Sunday, September 6, 2026
HomesportsIND vs SLC XI Live Score: श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने जमाए पैर, पार...

IND vs SLC XI Live Score: श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने जमाए पैर, पार किया 200 का आंकड़ा; टीम इंडिया परेशान 

दैनिक जागो वर्ल्ड श्रीलंका

भारतीय क्रिकेट टीम आज अभ्यास मैच में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ उतरी है। ये मैच दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका के हालात के साथ सामंजस्य बिठाने के लिए बेहद अहम है। 

टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया आज अभ्यास मैच में उतरी है। भारतीय टीम तीन दिवसीय मैच में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ अपनी तैयारियों को परखेगी, लेकिन परेशान करने वाली बाते है कि इसमें कप्तान शुभमन गिल नहीं हैं। गिल चोट के कारण ये मैच नहीं खेल रहे हैं।श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया है। मेजबान टीम ने आसानी से स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया है और सिर्फ दो विकेट ही खोए हैं।भारतीय गेंदबाज श्रीलंकाई बल्लेबाजों के विकेट नहीं गिरा पा रहे हैं। श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए भारतीय गेंदबाजों का सामना करना आसान हो रहा है। भारत ने अपने सात गेंदबाजों को आजमा लिया है और सिर्फ दो विकेट मिले हैं जिसमें से एक रन आउट का विकेट है।

भारत को दूसरा विकेट मिल गया है और ये विकेट दिलाया है रवींद्र जडेजा ने। जडेजा ने पासिंदू सूरीयाबंदारा को बोल्ड कर ये सफलता हासिल की। वह 63 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 35 रन बनाने में सफल रहे।दूसरा सेशन शुरू हो गया है। इस सेशन में भारत को विकेट की जरूरत है नहीं तो मेजबान टीम का पलड़ा भारी होता चला जाएगा। वहीं श्रीलंका की कोशिश विकेट बचाते हुए अपने स्कोर को मजबूत करने की होगी। फर्नांडो के बाद राविंडू का अर्धशतक भी पूरा हो गया है। इसी के साथ श्रीलंका ने पहला सेशन मजबूत स्थिति में रहते हुए खत्म किया। लंच तक श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैंभारत को पहली सफलता मिल गई है। निशान फर्नांडो आउट हो गए हैं। वह रन आउट हुए। केएल राहुल की थ्रो पर मानव सुथार ने उन्हें रन आउट किया।श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारत को विकेट नहीं लेने दिया। निशान फर्नांडो खासतौर पर भारत के लिए परेशानी बने हुए हैं। उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया है और टीम का स्कोर भी 100 के पार ले गए हैं।श्रीलंकाई ओपनरों ने दमदार शुरुआत की है और आसानी से स्कोर 50 के पार ले गए हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट लेने की काफी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन 14वें ओवर तक सफल नहीं हो पाए हैं। यहां तक श्रीलंका ने बिना किसी नुकसान के 60 रन बना लिए हैं।दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है और भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने का मौका नहीं दिया है। 10 ओवरों के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 41 रन है।

 

7

RELATED ARTICLES

Most Popular