
जितेन्द्र शर्मा/ लठियानी
उपमंडल बंगाणा की तनोह पंचायत के दुघार गाँव के प्रतिष्ठित पुत्र श्री कप्तान प्रदीप कुमार के सुपुत्र श्री अभिषेक ठाकुर ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) में लेफ्टिनेंट का सम्मानजनक पद प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विवेक शर्मा “विक्कू” ने तनोह पंचायत के समस्त वासियों तथा दुघार गाँव के लोगों की ओर से अभिषेक ठाकुर और उनके परिवार को हार्दिक बधाई तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रकट की हैं।
विधायक श्री विवेक शर्मा ने कहा कि अभिषेक की यह कामयाबी पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और युवाओं को देश सेवा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने अभिषेक के परिश्रम, समर्पण और परिवार के सहयोग की भी सराहना की।
स्वागत समारोह की जानकारी:
लेफ्टिनेंट अभिषेक ठाकुर रविवार को दुघार गाँव पहुँचेगे, जहाँ तनोह पंचायत की समस्त जनता की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, पंचायत सदस्य तथा ग्रामीण बड़ी संख्यांया में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के समय और स्थान का विवरण निर्धारित कर जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

