Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshअलीगढ़: जन्माष्टमी पर प्रयागराज और दिल्ली के बीच रेलवे चलाएगा स्पेशल एक्सप्रेस...

अलीगढ़: जन्माष्टमी पर प्रयागराज और दिल्ली के बीच रेलवे चलाएगा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

दैनिक जागो वर्ल्ड!अलीगढ़

रेलवे ने जन्माष्टमी और लंबे सप्ताहांत पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और सूबेदारगंज (प्रयागराज) के बीच तीन-तीन फेरों के लिए विशेष सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 03, 04, 05 सितंबर को नई दिल्ली से और 04, 05, 06 सितंबर को सूबेदारगंज से चलेगी, जिसमें अलीगढ़ जंक्शन भी एक महत्वपूर्ण ठहराव होगा।

 रेलवे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तथा आगामी लंबे सप्ताहांत (लॉन्ग वीकेंड) के अवसर पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए नई दिल्ली और सूबेदारगंज (प्रयागराज) के बीच तीन-तीन फेरों के लिए आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 02416/02415) चलाने का निर्णय लिया गया है।कुल 18 कोचों वाली इस विशेष ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं से निर्धारित तिथियों एवं समय पर किया जाएगा। गाड़ी संख्या 02416 नई दिल्ली-सूबेदारगंज स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से 03, 04 एवं 05 सितंबर को रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगीयात्रा के दौरान यह ट्रेन गाजियाबाद (आगमन 11.45 बजे), अलीगढ़ जंक्शन (आगमन 01:05 बजे), टूंडला जंक्शन (आगमन 02.18 बजे), इटावा जंक्शन (आगमन 04.00 बजे), गोविंदपुरी (आगमन 06.35 बजे) तथा फतेहपुर (आगमन 08.20 बजे) होते हुए अगले दिन सुबह 09.45 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। गोविंदपुरी को छोड़कर हर स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव होगा। वापसी में गाड़ी संख्या 02415 सूबेदारगंज-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस सूबेदारगंज से 04, 05 एवं 06 सितंबर को दोपहर 12.10 बजे प्रस्थान करेगी।यह फतेहपुर (आगमन 01.23 बजे), गोविंदपुरी (आगमन ओल02.55/प्रस्थान 03 .00 बजे), इटावा जंक्शन (आगमन 05.03 बजे), टूंडला जंक्शन (आगमन 06:55 बजे), अलीगढ़ जंक्शन (आगमन 08.30 बजे) और गाजियाबाद (आगमन 10.45 बजे) ठहराव लेते हुए उसी दिन रात 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular