HomeHImachal NewsKangraअवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाईकुल 05 जेसीबी 06 डंपर ट्रक...

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाईकुल 05 जेसीबी 06 डंपर ट्रक और 01 ट्रैक्टर जब्त

नूरपुर- भूषण शर्मा

पुलिस जिला नूरपुर में अवैध खनन को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का पालन न करने वाले वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
मामले की पुष्टि करते हुए नूरपुर एसपी कुलभूषण वर्मा नए बताया की
मैरा बतरा खन्नी (चक्की खड्ड):- एस.डी.पी.ओ. (SDPO) नूरपुर के नेतृत्व में थाना नूरपुर और सी.आई.ए. (CIA) की टीम ने संयुक्त चेकिंग की। मौके पर 05 जे.सी.बी. (JCB) और 06 डंपर ट्रक को माइनिंग एक्ट के तहत कब्जे में लिया गया!

पुलिस चौकी ढांगूपीर:- गश्त के दौरान पुलिस टीम ने 01 ट्रैक्टर को माइनिंग एक्ट के तहत कब्जे में लिया।

इन सभी वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और कानूनी कार्रवाई के लिए इनके चालान माननीय अदालत को भेजे जा रहे हैं।

कुलभूषण वर्मा ने बताया की नूरपुर पुलिस अवैध खनन को रोकने के लिए अपनी चेकिंग जारी रखेगी!

RELATED ARTICLES

Most Popular