Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsKangraइन्दौरा में दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन, माँ दुर्गा की आराधना, राम...

इन्दौरा में दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन, माँ दुर्गा की आराधना, राम कथा

जागो वर्ड-इन्दौरा/गुरमुख

दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर इन्दौरा के श्री रघुनाथ मंदिर, पंचवटी धाम, दरबार संजवां में भव्य कन्या पूजन कर माँ दुर्गा की आराधना की गई।
महन्त श्री देवा कांतेश्वरी दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में “या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥” मंत्र का जाप कर माता रानी की स्तुति की गई।
कार्यक्रम के दौरान माता रानी से विशेष प्रार्थना की गई कि उनका दिव्य आशीर्वाद समस्त हिमाचल प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि का संचार हो।
चेयरमैन सहदेव ठाकुर जी ने महन्त देवा कांतेश्वरी दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया। उनके साथ BJP मंडल अध्यक्ष डमटाल दीपक सलारिया जी तथा मंडल अध्यक्ष इन्दौरा जयदीप जी भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी माँ दुर्गा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस शुभ अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही। कन्या पूजन के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular