दैनिक जागो वर्ल्ड ऊना

ऊना
आधुनिक भारत के निर्माता, पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी
की जयन्ती पर आज महिला कांग्रेस द्वारा ऊना विधानसभा के गांव सासन में एक समारोह किया गया, जिसमें प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सीमा शर्मा ने भाग लिया | इस समारोह में गांव की पंचायत महिला प्रधान पूर्व महिला प्रधान और पंचायत महिला सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा जयंती के उपलक्ष में उपस्थित सभी महिलाओं में मिठाई भी बांटी गई | इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए सीमा शर्मा ने कहा कि आज हर क्षेत्र में अगर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई है तो इसकी देन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जाती है उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान महिला वर्ग के लिए पंचायत से लेकर बड़ी राजनीति तक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष महिला आरक्षण का प्रावधान किया ताकि महिलाएं चूल्हा चौका के अलावा देश व प्रदेश को चलाने के लिए भी अपनी अहम भूमिका निभा सके उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण की सोच रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही देश में कंप्यूटर युग लाने का ठोस कदम उठाया था लेकिन समय के साथ आज हमारा देश कंप्यूटर के कारण एक विकसित देश में खड़ा हो चुका है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जितने भी प्रधानमंत्री पद पर रहे हैं उन्होंने अपनी ताकत के मुताबिक देश को मजबूत करने के पुरजोर प्रयास किए हैं इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान रानी देवी ने सीमा शर्मा को सरोपा पर डालकर सम्मानित किया इसके अतिरिक्त गांव की पंचायत में हिस्सेदारी निभाने वाली महिलाओं को सीमा शर्मा ने सम्मानित किया | इस मौके पर सरोज देवी, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, नीलम देवी, उषा देवी, कृष्णा देवी, शांति देवी, कमलेश कुमारी, नेहा रानी, सपना, सुमन, शिखा, भजन देवी, नीलम देवी, जसविंदर कौर, उषा रानी, भोली, बिंदु देवी, मिंधो देवी, जसविंदर कौर, शुभ देवी, बेबी, माया देवी, शीला देवी, अमरजीत देवी, हरवंशी देवी, अमरजीत कौर, सोमा, मीरा देवी, प्रियंका पुरी, कमलेश, मीरा देवी इत्यादि महिलाओं ने भाग लिया
की
