Saturday, September 5, 2026
HomeNation WiseUttarakhandउत्तराखंड के रुद्रपुर में चला पिला पंजा, दो बुलडोजर लगा कर हटाया...

उत्तराखंड के रुद्रपुर में चला पिला पंजा, दो बुलडोजर लगा कर हटाया अतिक्रमण

दैनिक जागो वर्ल्ड!उत्तराखंड

रुद्रपुर में प्रशासन ने विरोध के बावजूद विश्वकर्मा मार्केट और रोडवेज परिसर के बाहर से अतिक्रमण हटाया। दो बुलडोजर लगाकर हुई इस कार्रवाई में पुलिस की मौजूदगी में अवैध दुकानें ध्वस्त की गईं।जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। प्रशासन ने विरोध के बीच विश्वकर्मा मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी। दो बुलडोजर लगा कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

रोडवेज परिसर के बाहर बनी दुकानों को हटाने के लिए लोनिवि द्वारा नोटिस जारी किए गए थे। जिसके चलते पूर्व में कई बार हटाने की कार्रवाई को लेकर नोटिस दिए गए परंतु पुनर्वास की मांग को लेकर मामला लटक जाता रहा। बुधवार पूर्वाह्न प्रशासन, लोनिवि की टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई।लगभग दो घंटे तक चली वार्ता के बाद प्रसाशन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की। इस दौरान लोगों ने विरोध का प्रयास किया जिसके चलते एक बार तो लगा प्रशासन इस बार भी बैकफुट पर आ जायेगा।परंतु प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू के पहुंचने के बाद पुलिस टीम एकदम हरकत में आ गई। पुलिस ने वहां खड़े लोगों के साथ ही वाहन हटाने के बाद बुलडोजर लगा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी। प्रशासन के सख्त रुख के बाद लोग विरोध नहीं कर पाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular