Saturday, May 23, 2026
HomeHImachal NewsUnaउपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत हटली के गांव के गांव झंडूर...

उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत हटली के गांव के गांव झंडूर में कांगड़ा केंद्रीय सह‌कारी बैंक सीमित शाखा बंगाणा ने वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

ऊना ,ब्यूरो रिपोर्ट

बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक विनोद पाल सिंह ने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड महिला समृद्धि योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधामंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना व डिजिटल बैंकिंग के बारे में जानकारी दी
प्रबंधक विनोद पाल सिंह ने ऑनलाइन किए जा रहे। फ्रॉड के बारे में भी जानकारी दी ओर समझाया कि किसी भी व्यक्ति या अनजान कॉल पर अपनी जानकारी व ओटीपी सांझा न करें अन्यथा आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। कोई भी बैंक अधिकारी कॉल पर ओटीपी की जानकारी नहीं मांगता है। यह आपकी गोपनीयता रखने के लिए ही भेजा जाता है।
इस शिविर में बैंक की ओर से सुनील कुमार , राम कृष्ण, गुरबचन सिंह, सुनील दत्त, रत्न चंद , संजय कुमार, कुन्ता देवी, अनु कुमारी, शालू, मीनू आदि मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular