Sunday, June 14, 2026
HomeHImachal NewsUnaऊना के बसाल मे आग लगने से दस झुग्गियां राख

ऊना के बसाल मे आग लगने से दस झुग्गियां राख

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना ब्यूरो रिपोर्ट

जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव बसाल में गुरुवार दोपहर को अचानक झुग्गियों में आग लग गई।आग की उठी लपटों को देखकर प्रवासी जान बचाकर भागे। आग से करीब एक लाख के नुकसान बताया जा रहा है । स्थानीय लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड ऊना को दी।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के दल बल घटना स्थल पर पहुंचे और खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।आग से उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों की 10 से अधिक झुग्गियां जल गई है । आग से झुग्गियों में रखा सारा समान जल कर राख हो गया ।

आग से पीड़ितों के कपड़े, वर्तन, बिस्तरे, साइकिल व नकदी आदि सब समान जल कर खाक हो गया । करीब 100 मीटर क्षेत्र में फैली आग की बढ़ती लपटों ने अन्य साथ लगती झुंगियों का रुख किया तो मौका पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तत्काल कार्यवाही कर आग बुझाकर सैकड़ों झुग्गियों को आग में जलने से बचा लिया। ऊना के केंद्र अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बसाल में झुग्गियों में आग लगी थी । फायर ब्रिगेड टीमों ने मौका पर पहुंचकर आग को बुझाया गया है। व साथ लगती झुग्गियों को आग में जलने से बचा लिया गया । उन्होंने कहा कि आग से पीड़ितों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है । उधर पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular