दैनिक जागो वर्ल्ड! ऊना ब्यूरो रिपोर्ट

आवारा कुत्तो द्वारा बच्ची को घायल करने के बाद ज्ञापन सोपते हुए स्थानीय लगो, कि मांग
जिला मुख्यालय ऊना के वार्ड नंबर 11 में आवारा कुत्तों के आतंक से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं इस संबंध में स्थानीय निवासी शानो देवी पत्नी गोपाल कृष्ण ने जिला प्रशासन को लिखित में शिकायत देकर इस समस्या के समाधान की मांग उठाई है
शिकायत में बताया गया है कि वार्ड नंबर 11 स्थित नीला घाट क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है ये आवारा कुत्ते गलियों व घरों में घूमते रहते हैं जबकि कई बच्चों को काट चुके हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है, जिससे अभिभावकों में डर का माहौल बना हुआ है

शिकायतकर्ता के अनुसार दिन-रात आवारा कुत्तों का झुंड क्षेत्र में घूमता रहता है और राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उचित कार्रवाई कर आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
वहीं स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन भी किया जा सकता है। फिलहाल लोगों को अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।

