Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiएंट्री टैक्स वृद्धि को लेकर हिमाचल पंजाब संयुक्त मोर्चा का बॉर्डर पर...

एंट्री टैक्स वृद्धि को लेकर हिमाचल पंजाब संयुक्त मोर्चा का बॉर्डर पर रोष प्रदर्शन , तीन घंटे लगाया जाम । बोले झूठ बोल मुख्यमंत्री सुक्खू , 70 से 100 होने की एक्साइज विभाग ने भी की पुष्टि ।

ऊना/मेहतपुर-तेजवाल शर्मा

हिमाचल सरकार द्वारा एंट्री टोल टैक्स वृद्धि वापिस लेने के आश्वासन के बावजूद दोनों राज्यों की सीमा पर ऊना में भी हिमाचल पंजाब संयुक्त मोर्चा ने तीन घंटे का रोष प्रदर्शन किया । चंडीगढ़ धर्मशाला हाइवे पर मेहतपुर में राज्य की सीमा पर हाईवे को सुबह नौ से बारह बजे तक धरना लगा जाम किया गया । हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं के लिए वाहनों को आने जाने दिया गया । किसी भी आशंका की संभावना को देखते हुए सावधानी के मद्देनजर ऊना पुलिस की तैनाती भी बॉर्डर पर की थी , जबकि पंजाब पुलिस ने भी अपने जवानों को वहां लगाया हुआ था । रोष प्रदर्शन के दौरान हिमाचल की सुक्खू सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई और हिमाचल पंजाब भाईचारे की एकता के नारे भी बुलंद किए गए । विरोध प्रदर्शन में इस एंट्री टैक्स को गुंडा टैक्स तक कह डाला । मोर्चा के नेताओं का कहना है कि सुक्खू सरकार द्वारा एंट्री टैक्स वृद्धि का आश्वासन निराधार है और मुख्यमंत्री सरेआम झूठ बोल रहे हैं । मोर्चा नेताओं के अनुसार अभी भी एंट्री टैक्स छोटे घरेलू वाहनों के लिए पुरानी दरों के अनुसार 70 नहीं हुआ है और 100 रुपए का एंट्री टैक्स लिया जा रहा है । उन्होंने हिमाचल सरकार से इस एंट्री टैक्स को पूरी तरह बंद किए जाने की मांग और सरकार के नहीं माने जाने पर विरोध प्रदर्शन की और तेज किए जाने की चेतावनी भी दी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular