Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshगाजियाबाद रीजन में रोडवेज बसों की चेकिंग तेज, अगस्त में 289 यात्री...

गाजियाबाद रीजन में रोडवेज बसों की चेकिंग तेज, अगस्त में 289 यात्री बिना टिकट पकड़े; 33000 रुपये का जुर्माना वसूला

  1. दैनिक जागो वर्ल्ड!गाजियाबाद

अगस्त में गाजियाबाद रीजन की रोडवेज बसों में 289 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे लगभग 33 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

गाजियाबाद रीजन की रोडवेज बसों में अगस्त में अभी तक बिना टिकट यात्रा करने पर 289 यात्री पकड़े गए हैं। इनसे करीब 33 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।साथ ही जिन बसों में बिना टिकट यात्री मिले उनके प्रत्येक परिचालक पर भी 500 रुपये प्रति यात्री जुर्माना लगाया गया। साथ ही लापरवाही न बरतने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।गाजियाबाद रीजन की कौशांबी, गाजियाबाद, साहिबाबाद, लोनी, हापुड़, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, हापुड़ डिपो हैं। इनमें परिवहन निगम की करीब 895 बसों का संचालन होता है। परिवहन निगम की टीम रोजाना बसों की जांच करती है।हर माह औसतन 250 से 400 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए जाते हैं। इन पर जुर्माना लगाया जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि बिना टिकट पकड़े जाने पर यात्री से किराये के अलावा पांच सौ रुपये या कुल किराये का 10 गुना तक जुर्माना लगाया जाता है।इनमें से जो भी कम हो होता है वह यात्री से मौके पर ही वसूला जाता है। कई बार ऐसी परिस्थिति भी बन जाती है कि यात्री पर रुपये कम होते हैं। इस परिस्थिति में उसके पास जो भी रुपये होते हैं, उसके आधार पर ही जुर्माना लगा दिया जाता है। वहीं, अगर किसी बस में पांच या उससे अधिक यात्री बिना टिकट पाए जाते हैं तो परिचालक की संविदा समाप्त कर दी जाती है।रात के दिन के सापेक्ष बिना टिकट यात्रा करने वाले अधिक पाए गए हैं। कुल यात्रियों में से 65 फीसदी रात के समय बिना टिकट यात्रा करते पाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिना टिकट यात्रा करने वालों को लगता है कि रात में बसों की जांच कम होती है। इसीलिए वह बिना टिकट लिए ही बसों में बैठे रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular