दैनिक जागो वर्ल्ड !गोरखपुर

गोरखपुर में एक महिला से सहायक अध्यापिका की नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र और कार्यमुक्त आदेश थमाकर रुपये ऐंठे, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सहायक अध्यापिका की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से चार लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने प्रबंधकीय कोटे से जवाहर इंटर कालेज, पादरी बाजार में नियुक्ति कराने का झांसा देकर नकद और आनलाइन माध्यम से रुपये लिए।
