जागो !कुटलैहड़ ब्यूरो रिपोर्ट

जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धतोल में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। पंचायत प्रधान पद की उम्मीदवार शिवाली ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन भरने के बाद उन्होंने पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है।
सीमा शर्मा सुबह और शाम पंचायत के विभिन्न गांवों और वार्डों में जाकर लोगों से मुलाकात कर रही हैं तथा अपने पक्ष में समर्थन मांग रही हैं। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा उन्हें भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो पंचायत के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाएगा।
सीमा शर्मा ने कहा कि पंचायत में युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा पंचायत की गलियों में सोलर लाइटें लगाने का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि लोगों को रात के समय बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र की जिन गलियों और रास्तों की स्थिति खराब है, उन्हें पक्का करवाया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों का सौंदर्यकरण कर बच्चों के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जाएगा।
सीमा शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। इसके अलावा पंचायत में साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाकर स्वच्छ और सुंदर पंचायत का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के हर वर्ग की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
